{"_id":"639a12082defa16c524769b4","slug":"dowary-death-claimed-orai-news-knp73349924","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कोतवाली कोंच क्षेत्र के भेंड़ गांव निवासी विवाहिता की झांसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
मृतका के पिता महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दितवारा गांव निवासी राकेश कुमार ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री वर्षा की शादी एक साल पहले गांव निवासी युवक के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से पति, सास और ननद आदि दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे।
पिता ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे तीन माह पहले ही घर से निकाल दिया था। तबसे वर्षा उनके पास रह रही थी। छह दिसंबर को ससुराली पक्ष से कुछ लोग उनके घर आए। बेटी वर्षा को प्रताड़ित न करने व ठीक से रखने का भरोसा देकर साथ ले गए।
विज्ञापन
12 दिसंबर को बेटी ने फोन पर कर बताया कि ससुरालियों ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा है कि शायद ही वह जिंदा बच सके। बाद में झांसी मेडिकल में बेटी की मौत जानकारी हुई। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।