फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Don't be negligent in giving employment to workers

Jalaun News: श्रमिकों को रोजगार देने में न बरते लापरवाही, टीम ने परखी मनरेगा की हकीकत

Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Don't be negligent in giving employment to workers
कदौरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की हकीकत को देखने के लिए सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चतेला में ऑडिट टीम पहुंची। टीम ने सबसे पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत कराएं गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन किया। रोजगार सेवक व महिला मेट को जरूरी दिशा निर्देश देकर श्रमिकों की प्रतिदिन हाजिरी भरने के साथ उन्हें समय से रोजगार देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

टीम ने गांव स्थित पंचायत भवन में खुली बैठक का आयोजन किया। इसमें टीम ने 2022-23 में कराए गए मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य को पढ़कर सुनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजी बाबा के तालाब के सुंदरीकरण,नाला निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में झाड़ियां और गंदगी व्याप्त है। टीम के सदस्य बाला साद ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत कराएं गए कार्यों का सत्यापन किया है। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देगें।
विज्ञापन

प्रधान मोहम्मद आवेश ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते मनरेगा कार्य प्रभावित हुए है। उन्होंने कहा कि गांवों में तालाब खुदाई के साथ नाला निर्माण भी जरूरी है। जिससे बरसात के पानी का निकास बना रहे। इस दौरान अवर अभियंता अमित मिश्रा, रोजगार सेवक रामदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed