फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Donated blood during Seva Pakhwada

Jalaun News: सेवा पखवाड़ा के दौरान किया रक्तदान

Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Donated blood during Seva Pakhwada
उरई। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। हमें खुशी है बड़ी संख्या में युवक युवतियां रक्तदान के लिए आगे आकर जरूरतमंदों की जान बचाने में अपना सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी के नेतृत्व में मोर्चा के 23 युवाओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा की उपस्थिति में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने रक्तदान के लिए युवाओं की जांच के बाद ब्लड डोनेट करवाया।
विज्ञापन

इस दौरान शांतिस्वरूप महेश्वरी, डॉ. अनुपम मिश्रा, सीनियर लैब टेक्नीशियन सुशील द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, स्टाफ नर्स नितिशा, निधि दौदेरिया, गीता, आफताब, प्रमोद, मेराज, कल्लू रहे। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. अरुण कुमार अहिरवार की मौजूदगी में 18 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान गोष्ठी कर रक्तदान और अंगदान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed