फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dogs scratching dead cows thrown in the open, video goes viral

Jalaun News: खुले में फेंके गए मृत गोवंशों को नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल

Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dogs scratching dead cows thrown in the open, video goes viral
कोंच। कोंच विकास खंड के ग्राम इंगुई खुर्द में संचालित गोशाला की खराब हालत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोशाला में पसरी अव्यवस्थाओं के वीडियो भी वायरल किए हैं।
विज्ञापन


इंगुई खुर्द निवासी ज्ञानसिंह, प्रकाश कुशवाहा, विजय परिहार, इसरार खान, राममोहन परिहार, पप्पू परिहार, रामरूप व बादशाह पाल आदि ने गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसमें ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाया कि ठंड और भूख प्यास से आए दिन गोवंशों की मौत हो रही है और मृत गोवंशों को दफनाने के बजाए यहां-वहां फेंक दिया जाता है। जिनके शवों को कुत्ते नोंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसके अलावा पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त न होने की भी शिकायत भी की है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर डीएम से कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर एसडीएम अतुल कुमार का कहना है मामला संज्ञान में नहीं आया है, वह संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर जांच कराएंगे। यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed