{"_id":"6250757ff44f85001d2a46c7","slug":"docter-school-girl-kalpi-boy-orai-news-knp6901162171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कालपी/रामपुरा/मुहम्मदाबाद। स्कूल चलो अभियान के तहत कदौरा ब्लाक के ग्राम बारा के प्राइमरी स्कूल में पुरस्कार वितरण व अगले सत्र के लिए प्रवेश समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांतीय नेता ओमकार ठाकुर ने बच्चों को पुरस्कार और अंकपत्र बांटे। साथ ही इस स्कूल को गोद लेने की घोषणा भी की। कहा कि सरकारी स्कूल भी बेहतर शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सेंगर, प्रधान आदि मौजूद रहे।
उधर, प्राथमिक विद्यालय लहूरा में स्कूल चलो जागरुकता रैली एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ममता स्वर्णकार, प्रधान नरेंद्र सिंह, धीरज कुमार, डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कक्षाओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय की पावर एंजेल चयनित की गई मोहिनी राधा पाल प्रतिक्षा एवं आरिश का को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिया।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, मुहम्मदाबाद में प्राइमरी, उच्च प्राथमिक और इस्लामिया स्कूल के बच्चों ने संयुक्त रुप से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। इसमें भगवानदास वर्मा, अकरम, संतोषी आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
रामपुरा संवाद के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय भीकमपुरा में रैली निकाली गई । कालपी संवाद के अनुसार स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। स्कूल में पढ़ने जाएंगे साक्षर देश बनाएंगे, अनपढ़ होना है अभिशाप अब न रहेंगे अंगूठा छाप जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया। अभिभावकों को बच्चों का परिषदीय स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कालपी नगर में स्थित बीआरसी केंद्र महेवा से एसडीएम केके सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना। रैली में 19 प्राथमिक व परिषदीय विद्यालयों के 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने बताया कि रैली का उद्देश्य विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराना है। इसके साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर उन्हें भी विद्यालय में नामांकित कराना है। रैली बीआरसी से शुरू होकर हरीगंज होकर फुलपावर चौराहे पर पहुंची उसके बाद बीआरसी पहुंचकर रैली का समापन हुआ।