फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not worry everything will be helped

परेशान न हों हरसंभव मदद की जाएगी

Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not worry everything will be helped
कदौरा में अग्नि पीड़ितों से बात करते विधायक नरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : ORAI
कदौरा। गांव में बिजली के जर्जर पोलों की वजह से हुए अग्निकांड के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल लिया। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन देने के साथ ही विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को क्षेत्र में नए पोल व तार लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को क्षेत्र के गुलौली के मजरा बलबददुर पुरवा में एचटी लाइन का तार टूट कर गिरने से गेहूं के डंठलों के साथ ही वसीम खान, इस्लाम बेग, अब्बुल खान, हलीम खान, शेख मोहम्मद, जहीर बेग व वाहिद बेग के मकानों में आग लग गई थी। आग से इन सभी ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। फसल के साथ साथ ग्रामीणों के जानवर भी आग में जल गए थे। शुक्रवार को पहुंचे ग्रामीणों का हाल चाल लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पीड़ितों के घर पहुंचे और मुलाकात कर जले मकानों का मुआयना किया।
विज्ञापन

साथ ही पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने तारों को नहीं बदला, जिससे यह हादसा हो गया। पीड़ितों ने पोल व तार बदलवाने की मांग की। जिस पर विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने एक्सईएन से दूरभाष पर पोल व तारों को जल्द बदलवाने के लिए कहा, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होे। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल हई, इरशाद शेख सहित ग्रामीण व पीड़ित मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed