फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Do not sit three rides, women should also wear helmets

न बैठें तीन सवारी, महिलाएं भी लगाएं हेलमेट

Sat, 02 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Do not sit three rides, women should also wear helmets
एसपी सतीश कुमार को स्मृति चिह्न‍ देते सीओ सिटी संतोष कुमार। - फोटो : ORAI
उरई। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए व दूसरों को भी जागरूक करें। यह बात डीएम डा. मन्नान अख्तर ने यातायात सुरक्षा माह की शुरुआत पर कालपी बस स्टैंड पर आयोजित यातायात माह कार्यक्रम में कही। डीएम व एसपी डॉ सतीश कुमार ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशा करके वाहन बिल्कुल भी न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एसपी डा.सतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाएं, तीन लोग बैठाकर यात्रा न करें। महिलाएं व छात्र-छात्राएं भी स्कूटी चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। तेज वाहन न चलाएं, वाहनों के कागजात हमेशा अपने साथ लेकर चलें। महिलाएं भी हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं। वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करें।
विज्ञापन

अंत में यातायात प्रभारी ने डीएम व एसपी को स्मृति चिह्न भेंट किया वहीं कार्यक्रम में यातायात के निर्देशों से संबंधित पुस्तक का भी वितरण किया। कार्यक्रम को एडीएम प्रमिल कुमार, एएसपी डा.अवधेश सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, एआरटीओ मनोज कुमार, ईओ नगर पालिका संजय कुमार, सीओ कोंच शीशराम, सीएफओ रामराजा यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान कोतवाल उरई शिवगोपाल सिंह, डकोर थाना प्रभारी बीएल यादव, टीएसआई राकेश सिंह, महिला थाना प्रभारी ललित कुमारी सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के शांति स्वरूप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग वाहन चालकों पर कसेगा शिकंजा
यातायात प्रभारी सीओ सिटी संतोष कुमार ने यातायात माह के कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो भी छात्र या छात्रा नाबालिग है और वह वाहन चलाकर स्कूल या कोचिंग जा रही है तो ऐसे छात्रों को चेकिंग कर पकड़ा जाएगा और उनके अभिभावकों से जुर्माना वसूला जाएगा।

हेलमेट न लगाने पर एक हजार जुर्माना
यातायात माह के शुरू होते ही यातायात के नए नियम लागू हो गए। जिसमें सबसे पहले हेलमेट पर ही जुर्माना बढ़ाया गया है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा हेलमेट न लगाने पर पहले ई-चालान करने पर 500 रुपये जुर्माना था, उसे अब बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है।

यातायात माह में यातायात  के नियमों की पुस्तकें दिखाते अधिकारी व समाजसेवी

यातायात माह में यातायात के नियमों की पुस्तकें दिखाते अधिकारी व समाजसेवी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed