{"_id":"5ecff99c8ebc3e9c9a5fcb21","slug":"dm-said-don-t-get-out-of-home-quarantine-orai-news-knp5625422175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, होम क्वारंटीन घर से बाहर न निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, होम क्वारंटीन घर से बाहर न निकलें
विज्ञापन
रूरा गांव में निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई/माधौगढ़। डीएम मन्नान अख्तर, एसपी डा. सतीश कुमार गुरुवार दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव रूरा में कोरोना पाजिटिव महिला के होम क्वारंटीन परिजनों से मिले। डीएम ने परिजनों को घर पर रहने और सभी को मास्क, सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए।
डीएम व एसपी ने रूरा पाजिटिव महिला के घर के आसपास की हाट स्पाट एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को बाहर न निकलने के साथ दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने की बात कही। इस दौरान एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजपाति, सीओ संजय कुमार शर्मा, एसओ रेंढर अशोक कुमार वर्मा, गुलाब कुशवाहा आदि रहे।
उधर गुरुवार को 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजे गए। इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर है। इनमें तीन बजीदा गांव और करीब दस कदौरा क्षेत्र के है। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया के मुताबिक, 26 मई को भेजे गए सभी 62 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 27 मई के भेजे गए 83 सैंपल में 78 की जांच रिपोर्ट आ गई है, सभी निगेटिव है। जबकि पांच की रिपोर्ट पेंडिंग है। अब तक कुल 70 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। इस समय कुल दो पाजिटिव केस है। 43 पाजिटिव केसों में 39 ठीक होकर घर जा चुके है। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ट्रेनों से आने वाले और क्वारंटीन लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है।