{"_id":"603d2a208ebc3ee6526ff6d6","slug":"dm-ne-li-meeting-orai-news-knp614981726","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने 15 वे वित्त की कार्य योजनाओं की ली, बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने 15 वे वित्त की कार्य योजनाओं की ली, बैठक
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में 15 वें वित्त की कार्ययोजना की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देशित किया कि 15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त धनराशि का सदुपयोग जनहितकारी योजनाओं में करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि15 वित्त से जो भी कार्य कराए जाए, उनमें पारदर्शिता बरती जाए। सभी कार्यो के गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाए। उन्होंने पेयजल पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पेयजल की आपूर्ति किसी भी प्रकार बाधित न होने पाए। यदि नलकूप खराब है अथवा रीबोर की स्थिति में है उन्हें अविलंब ठीक कराया जाए। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सभी जगह अवश्य करा लिया जाए, ताकि गिरते हुये भूगर्भ जल स्तर को स्थिर किया जाए। सभी नगर पालिका व पंचायतें सीवर सफ ाई पर विशेष ध्यान दे। जहां सीवर सफ ाई हेतु मशीनों की आवश्यकता है उन्हें क्रय किया जाए। कूढ़े के निस्तारण पर विशेष ध्यान दे। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई अनिल बहुगुणा, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
.