{"_id":"5ed9355c8ebc3e90525e1949","slug":"dm-and-sp-inspected-kalpi-area-orai-news-knp5637612125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसी ने किया कालपी क्षेत्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसी ने किया कालपी क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन
कालपी में हॉटस्पॉट इलाके का निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
कालपी। कस्बे में गुरुवार की दोपहर को नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी में हॉटस्पॉट इलाके का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए।
मालूम हो कि मोहल्ला मिर्जामंडी की एक महिला की कानपुर में डिलीवरी हुई थी, वह बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया। गुरुवार की दोपहर को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडे की मौजूदगी में महिला के संपर्क में आने वाले 60 लोगों को चिन्हित किया गया और सभी लोगों को एंबुलेंस से जांच कराने के लिए मेडिकल कॉलेज उरई के लिए भेज दिया गया। संक्रमित महिला के परिवारिकजनों की टरननगंज में दो दुकानें हैं।
महिला के पति के संपर्क में आने वाले 25 दुकानदारों को भी चिन्हित किया गया है। दोपहर को हॉटस्पॉट क्षेत्र में पहुंचे डीएम व एसपी ने बैरिकेडिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया व मौके पर मौजूद एसडीएम एसीओ व अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे को निर्देशित किया के पूरे क्षेत्र में सैनिटाइज कराया जाए।