फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DJ played after 10 o'clock then action will be taken against the operators

जालौन: 10 बजे के बाद बजाया डीजे तो संचालकों पर होगी कार्रवाई

Mon, 20 Feb 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 20 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
DJ played after 10 o'clock then action will be taken against the operators
उरई। रात को 10 बजे के बाद शादियों में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने डीजे संचालकों व गेस्ट हाउस मालिकों के साथ बैठककर यह चेतावनी दी है। कहा गया कि इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इससे रात को डीजे बनने पर परीक्षार्थियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

परीक्षाओं के साथ-साथ गेस्ट हाउसों के आसपास रह रहे लोगों को हो रही परेशानी को लेकर अमर उजाला ने 19 फरवरी के अंक में खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद जिले भर के थानों में गेस्ट हाउस संचालकों व डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें हिदायत दी कि अगर रात 10 बजे के बाद डीजे बजता सुनाई दिया तो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुठौंद में थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने रविवार को क्षेत्र के सभी गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं और यह परीक्षाएं 4 मार्च तक होनी हैं। ऐसे हालात को देखते हुए परीक्षार्थियों का भविष्य देखते हुए आप सभी लोग ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। यदि आदेश की अवहेलना की गई तो आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई राजेश सिंह, एसआई बलराम शर्मा, रिंकू चौधरी,विनीत कुमार,सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर थाना रामपुरा में भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को लेकर थानाध्यक्ष रामपुरा राजीव कुमार बैस ने नगर व क्षेत्र के डीजे मालिकों को नोटिस देकर चेतावनी दी कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही है। रात्रि की रात्रि दस बजे के बाद डीजे न बजाया जाए। इस दौरान समीम उददीन, दामोदर सिंह, रामवीर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed