फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DJ is singing and dancing on New Year's reception

डीजे पर नाच गाकर किया नये साल का स्वागत

Sun, 01 Jan 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 01 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
DJ is singing and dancing on New Year's reception
डीजे पर थ‌िरकते युवा। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में उल्लास व उत्साह के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। जैसे ही घड़ी ने रात के 12 बजाए वैसे ही चारों ओर हैपी न्यू इयर की गूंज सुनाई देने लगी। साथ ही लोगों का एक-दूसरे को बधाई देने का क्रम शुरू हो गया। डीजे की धुन पर शुरू हुआ जश्न रविवार को दिन भर जारी रहा। शहर के रेस्टोरेंट, होटलों पर लोगों की भीड़ रही। वहीं, ढाबे बैलून व
विज्ञापन


रंगबिरंगी लाइटों से सजे नजर आए।  रविवार को छुट्टी का दिन होने से नए वर्ष के पहले दिन का आनंद दूना दिखा। शनिवार की रात 12 बजते ही शहर की गली, चौराहों में लगे डीजे का धूम धड़ाका शुरू हो गया। नए वर्ष के जोश में युवा डीजे की धुन पर रंगीले गानों पर झूमते नजर आए। नुक्कड़ों पर तो रविवार की सुबह व देर शाम तक डीजे की आवाज गूंजती रहीं।
विज्ञापन


पाबंदी के बाद भी डीजे की धुनों पर युवा फिल्मी गीतों पर डांस करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने दोस्तों संग पार्टियां भी मनाईं। शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित रेस्टोरेंट, ढाबों व होटलों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में टेका मत्था, मांगी मुराद
नए वर्ष पर शहर के प्रमुख मंदिरों में भी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेक कर नए वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, इसके साथ ही मन्नतें भी मांगी। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में भक्तों के आनेजाने का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर भागवत कथा का भी आयोजन किया गया।

खूब बिके थाईलैंड व दिल्ली के गुलदस्ते
इस मर्तबा थाईलैंड व दिल्ली के गुलदस्ते मंगाए गए थे जिनकी नए वर्ष पर धूम रही। शहर के प्रमुख स्थानों पर फूलों की दुकानें सजी नजर आईं। इन पर थाईलैंड व दिल्ली के गुलदस्ते आकर्षण का केंद्र रहे। खुशबूदार इन गुलदस्तों की लोगों ने खरीदारी की तो वहीं, जरबेरा व बंगलौर का टाटा गुलाब भी लोगों का पसंदीदा रहा।


जगह-जगह हुआ भंडारा
शहरी व ग्रामीण इलाकों में भंडारे का आयोजन किया गया। कहीं पर पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया तो कहीं पर चाय, पकौड़ी खिलाकर नए वर्ष का स्वागत उल्लास के साथ किया गया। सुबह से शुरू हुए भंडारे देर शाम तक जारी रहे। राहगीरों, रिक्शा चालकों व लोगों को रोक-रोक कर प्रसाद का वितरण किया गया। इध्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed