फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Divisional Commissioner stuck in traffic jam at the old Yamuna bridge.

Jalaun News: पुराने यमुना पुल के जाम में फंसे मंडलायुक्त

Sat, 13 Jun 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner stuck in traffic jam at the old Yamuna bridge.
उरई। पुराने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण रोजाना लगने वाले जाम ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था की भी पोल खोल दी। सरकारी कार्य से झांसी जा रहे मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे का काफिला भी कालपी हाईवे पर जाम में फंस गया। मंडलायुक्त के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुराने यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि जाम पांच घंटे तक बना रहता है। इससे आम लोगों, मरीजों, विद्यार्थियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के जाम में फंसने के बाद कोतवाली पुलिस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। काफी प्रयास के बाद मंडलायुक्त का काफिला जाम से निकल सका और वह झांसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद से जाम रोज की समस्या बन गया है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। मंडलायुक्त के स्वयं जाम में फंसने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed