{"_id":"62950f5f2965793a9709625a","slug":"diver-returned-drowned-youth-not-found-orai-news-knp699750833","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुज नदी में डूबे दूसरे युवक का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुज नदी में डूबे दूसरे युवक का नहीं चला पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। पहुज नदी में डूबे दूसरे युवक का सोमवार को पता नहीं चल सका। नदी में उतरे गोताखोर लौट आए। ग्रामीणों ने जाल भी डाला, लेकिन बेकार गया। अब परिजनों की आस बीतते समय के साथ टूटती जा रही है।
मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के मिहौना थाना क्षेत्र के खितौली गांव निवासी आठ युवक रविवार को मछली पकड़ने माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा स्थित पहुंज नदी में आए थे। मछली पकड़ते समय गोलू (19) व धीरू (18) गहरे पानी में डूब गए थे। जिसमें गोलू का शव रविवार की शाम नदी से मिल गया था। जबकि धीरू का कुछ पता नहीं चला था।
सोमवार की सुबह से ही गोताखोरों, पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में जाल डालकर धीरु की दिनभर तलाश की। लेकिन शाम तक उसका कुछ भी पता नहीं चला। वहीं रविवार को नदी में मिले गोलू के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हो गया। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। 24 मई को उसकी बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह घर आया था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।