फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District police tops in IGRS for 13th time

आईजीआरएस में 13 वीं बार जिले की पुलिस रही अव्वल

Thu, 31 Oct 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
District police tops in IGRS for 13th time
एसपी डॉक्टर सतीश कुमार - फोटो : ORAI
उरई। कौन कहता है कि पुलिस फरियादियों की सुनती नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही आईजीआरएस प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण के लिए जिले की पुलिस को 13वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण में प्रथम आने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आईजीआरएस में जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अक्टूबर माह में मुख्यमंत्री से मिलने वाली पांच शिकायतों का निस्तारण कर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से प्राप्त हुई 57 शिकायतों का निस्तारण कर 10 अंक प्राप्त किए। वहीं जनसेवा लोकवाणी केंद्रों से मिली 7 शिकायतों का निस्तारण कर दस अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में मिलने वाली 16 शिकायतों का निस्तारण कर दस अंक पाए। वहीं जिले में प्राप्त 654 प्रार्थनापत्रों की फीडिंग की गई। जिसमें भी दस अंक प्राप्त हुए। पुलिस को अक्टूबर माह में जितनी भी शिकायतें व प्रार्थनापत्र मिले जिनमें सभी का निस्तारण किया गया। इस पर जनपद पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान मिलने पर उच्चाधिकारियों ने जिले की पुलिस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य से ज्यादा शिकायतों की हुई फीडिंग
एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया आईजीआरएस में आई शिकायतों की फीडिंग के लिए 174 शिकायतें फीडिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि 350 शिकायतों की फीडिंग पर 10 में से 10 अंक मिलते हैं। जनपद की पुलिस ने 654 शिकायतों की फीडिंग कर प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed