फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   District got first place in disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में जिले को मिला प्रथम स्थान

Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
District got first place in disposal of complaints
उरई। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं।
विज्ञापन

ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 2017 में जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने जालौन कार्यभार ग्रहण किया था, जिनके कुशल निर्देशन में माह सितंबर 2017 से ही शिकायतों के निस्तारण में जनपद प्रदेश के दस शीर्ष स्थान लगातार हैं। साथ ही प्रदेश में जिले ने 11वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों की समीक्षा गंभीरता से स्वयं की जाती है और शिकायतकर्ता से निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाता हैं।

शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा भी निरंतर समीक्षा एवं निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता हैं। माह दिसंबर में कुल 1115 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें मुख्यमंत्री संदर्भ में 36, ऑनलाइन संदर्भ 456, जिलाधिकारी संदर्भ 461, पीजी पोर्टल 27 एवं तहसील दिवस 135 शिकायतों का निस्तारण किया गया हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को सराहनीय कार्य हेतु बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed