{"_id":"61db279d79411d0f16302bb4","slug":"distributed-adm-rice-dm-supply-orai-news-knp674465644","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन में कटौती को लेकर कार्डधारकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन में कटौती को लेकर कार्डधारकों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
राशन में कटौती को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। आचार संहिता लागू होते ही राशन सामग्री के पैकेटों पर छपी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की वजह से राशन सामग्री का वितरण रोक दिया गया है। वितरण बंद होने की वजह से राशनकार्ड धारकों में नाराजगी है। इसको लेकर चरन सिंह, रमाशंकर, पन्नालाल, गोधन, फूल सिंह राजपूत आदि ने पैकेट वितरण की मांग करते हुए कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की।
बताते चलें कि राशनकार्ड धारकों को सरकार की ओर से गेहूं व चावलों के साथ सोयाबीन तेल, नमक और चने का पैकेट कोटेदारों दे रहे थे। पर 8 जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्ति विभाग ने नियमों का पालन करते हुए इन पैकेटों का वितरण बंद कर दिया है। अब सिर्फ खाद्यान्नों में गेहूं और चावल कार्ड धारकों को दिया जा रहा है। एसडीएम सदर रामकुमार का कहना है आचार संहिता के चलते पैकेट वितरण रोक दिया गया है। शीघ्र ही सामग्री वितरण पर उच्च् अधिकारियों से विचार कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
------------
सिर्फ गेहूं, चावल का वितरण
मुहम्मदाबाद। खाद्यान्न विभाग ने जिले के गांवों में कोटेदारों को आचार संहिता लागू होने से के बाद कार्ड धारकों को गेहूं और चावल ही मिल पा रहा है। इसको लेकर कार्ड धारकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
------------
खुली खाद्य सामग्री बांटने पर कार्डधारक नाराज
जालौन। आचार संहिता लागू होने पर कोटेदारों ने राशनकार्ड धारकों को पैकेट खोलकर राशन सामग्री वितरित की। जिससे राशन कार्ड धारक परेशान दिखे। सरकार ने राशनकार्ड धारकों को मार्च तक निशुल्क राशन सामग्री देने की घोषणा की थी। संवाद
फोटो-5-इरफान।
कई लोग रह गए पूरे राशन से वंचित
राशनकार्ड धारक इरफान का कहना है आचार संहिता लगने से पहले राशन सामग्री उपलब्ध हो रही थी। कार्डधारकों को 8 जनवरी से पहले यह सामग्री पूरी वितरण करनी चाहिए। ऐसे में आधों को खाद्यान्न प्राप्त हुआ और आधे वंचित रह गए।
--------------
फोटो-6-संपत देवी।
वंचितों को भी दिया जाए राशन
कार्ड धारक संपत देवी कहती हैं जिन लोगों को यह खाद्यान्न नहीं मिल पाया है। उन्हे यह खाद्यान्न अधिकारी कोई विकल्प निकालकर उपलब्ध करा दें, तो इससे वंचित लोगों को यह खाद्यान्न मिल सके।
---------------
फोटो-7-राशन की दुकान पर वैक्सीन लगवाती राशनकार्ड धारक।
बिना टीकाकरण के नहीं मिला राशन
मुहम्मदाबाद। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए अब सरकारी कार्यों में इसकी अनिवार्यता का लोगों को अहसास हो गया है। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में कोटे की दुकानों पर बिना टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए राशन सामग्री नहीं दी गई। जो लोग बिना कोरोना के टीके लगाए राशन सामग्री लेने गए तो उन्हें वापस कर दिया गया।
--------------------
फोटो-8-हंगामे के बाद टाउनहॉल में वैक्सीन के लिए लगी लाइन। संवाद
अव्यवस्था पर पुलिस बुलानी पड़ी
उरई। टाउनहॉल में बारिश के चलते मेगा कैंप में अव्यवस्था फैल गई। वैक्सीन लगवाने आए लोग बारिश की वजह से परेशान हो गए। वैक्सीन स्थल पर जगह कम होने पर हो हल्ला होने लगा। हालत यह हो गई कि पुलिस को बुलाना पड़ा। बता दें कि यहां जिला प्रशासन ने रेडक्रास के सहयोग से मेगा कैंप लगाया है। यहां वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। अचानक भीड़ से अव्यवस्था होने लगी। यकायक बारिश से भगदड़ मच गई। लोग बारिश से बचने के लिए वैक्सीन केंद्र में घुस गए। बाद में पुलिस को भी बुलाना पड़ा।