फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dispute between merchant and goldsmith escalated, police chased them away

Jalaun News: व्यापारी व सुनारों के विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दौड़ाया

Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dispute between merchant and goldsmith escalated, police chased them away
कोंच। कस्बे के सराफा व्यापारी द्वारा नगर के सुनारों को सामूहिक तौर पर चोर कहने के मामले में माहौल गर्मा गया है। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आने पर दो लोगों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। सुनारों ने सराफा व्यापारी व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रभंजन ज्वैलर्स के सराफ द्वारा 85 प्रतिशत सोने को 73 प्रतिशत बताकर उसके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। सुनारों का आरोप है कि सराफ ने उस ग्राहक को संतुष्ट करने के लिए नगर भर के सुनारों को सामूहिक तौर पर चोर बता दिया था। इससे पूरे बाजार के सुनार भड़क गए और प्रभंजन ज्वैलर्स के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। रविवार शाम प्रभंजन ज्वैलर्स ने ग्राहक को किसी तरह संतुष्ट कर दिया। इसी दौरान ज्वैलर्स के बाहर लगी भीड़ में दो युवकों में मारपीट हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से जमकर नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल अरुण कुमार राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को लाठियां पटक कर खदेड़ा। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी गई है। सराफ प्रभंजन गर्ग ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान पर बैठे थे तभी पटेल नगर निवासी संजय सोनी, लाजपत नगर निवासी नीरज सोनी, पंकज और उनके पुत्र कई लोगों के साथ आए और लाठी-डंडे से हमला करने का प्रयास किया। आरोप है कि दुकान में लूट डकैती एवं मारने पीटने के उद्देश्य से उसे दुकान से खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संजय सोनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे वह मार्केट से निकल रहे थे तभी देखा कि प्रभंजन की दुकान पर काफी संख्या में लोग जमा थे। औपचारिकता वश उसने पूछ लिया कि क्या हो गया है तो जवाहर नगर निवासी प्रभंजन अग्रवाल, मृगेंद्र अग्रवाल, जय प्रकाश नगर निवासी डंपी, अजय अग्रवाल, बबलू आदि दस-बारह लोगों ने उसके साथ लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। बचाने आए नीरज, पंकज, धीरज आदि के साथ भी मारपीट की और सुनार बिरादरी को सामूहिक तौर पर गालियां देकर अपमानित किया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि अगर कोई भी सड़कों पर आकर शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्ष के लोग शांति बनाए रखें। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों के पचास पचास लोगों को पाबंद किया जा रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed