{"_id":"65eb688d55436f57430d50f7","slug":"dispute-between-kavadis-and-temple-committee-people-more-than-half-a-dozen-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-111908-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कावड़ियों और मंदिर कमेटी के लोगों के बीच विवाद, आधा दर्जन से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कावड़ियों और मंदिर कमेटी के लोगों के बीच विवाद, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
Sat, 09 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
माधौगढ़। भूरेश्वर मंदिर में कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों का कमेटी के लोगों से विवाद हो गया। कांवर के ही डंडे से उन लोगों ने कमेटी के कुछ लोगों पर हमला कर दिया। आधा दर्जन से ज्यादा लोग इसमें घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख गर्भगृह का द्वार बंद कर दिया गया। इससे उत्तेजित लोगों में किसी ने बिजली का तार भी तोड़ दिया, इससे मंदिर में कुछ जगह करंट होने की बात भी बताई गई, गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। मंदिर के ही एक सदस्य द्वारा फौरन वह तार हटा दिया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस मामला केवल धक्का मुक्की का बता रही है।
जिले के गोहन थाना क्षेत्र के सरावन गांव में स्थित भूरेश्वर मंदिर में हर साल महाशिवरात्रि पर खूब भीड़ होती है। दूसरे प्रदेशों और जिलों से भी लोग जलाभिषेक को मंदिर पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी शिवरात्रि पर हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे थे। बताया जाता है कि बाराबंकी के लोधेश्वर (बाराबंकी) से कांवर लेकर बस से शिव भक्त पहुंचे थे। जलाभिषेक को लेकर पूर्व संध्या से ही लंबी कतारें लग चुकी थीं। भीड़ अधिक होने की वजह से कमेटी के लोग लाइन से सभी को आने के लिए कह रहे थे। इस पर एक व्यक्ति की कमेटी के लोगों से ही बहस शुरू हो गई।
इसी बीच झुंड में ही किसी ने एक डंडे से कमेटी के लोगों पर मारना शुरू कर दिया। मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी लोग थे, जिन्होंने डंडे से मारना शुरू किया तो इसमें सरावन निवासी रोहित सिंह (24), रवींद्र चौहान (26), बिहारी राठौर (25), गौरव सिंह (22), रोशन, मोती आदि भी घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने बताया कि कावड़ियों व कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। धक्का मुक्की हुई थी। दो लोगों को हल्की चोट आई है। तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।