फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dismissal action will be taken against the constable

Jalaun News: सिपाही पर होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dismissal action will be taken against the constable
उरई। एंटी करप्शन टीम द्वारा कालपी कोतवाली में तैनात सिपाही प्रमलेश कुमार को मंगलवार को टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। सिपाही के पकड़े जाने से जिले में पुलिस महकमें की खाफी किरकिरी हुई है। जिस पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि आरोपी सिपाही पर जल्द ही बर्खास्तगी की कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पुलिस कर्मी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। शासन व कानून के हिसाब से अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें।
विज्ञापन


कई लोगों को परेशान कर रहा था सिपाही

एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए सिपाही के बारे में क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर हाईवे पर ट्रक चालकों से ओवरलोड के नाम पर वसूली करता था। जिससे प्रतिदिन आने वाले ट्रक चालक परेशान थे। अधिकतर ट्रक चालकों से वह इंट्री फीस के नाम पर मासिक वसूली भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed