फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Discrepancies should be removed before caste census- Nishad

Jalaun News: जातीय जनगणना से पहले विसंगतियां दूर की जाएं- निषाद

Sun, 12 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 12 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies should be removed before caste census- Nishad
उरई। प्रदेश सरकार में मंत्री मत्स्य विभाग और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने जातीय जनगणना का समर्थन किया। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों को बताया कि जातीय जनगणना से पहले विसंगतियों को दूर किया जाए। अभी कई जातियां ऐसीं हैं जिन के बारे में भ्रम है कि वे ओबीसी में हैं अथवा एससी में।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी के अभिव्यक्ति की आजादी छीने जाने के आरोपों को अनर्गल बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से शासन में दलित, वंचित समुदाय के नेताओं को कुर्ता पहनाकर पीछे की सीट पर बैठाया जाता था। आज भाजपा की सरकार में हम लोगों को आगे की सीट दी जाती है और सदन में बोलने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है।
विज्ञापन

कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को न देकर अपात्र व्यक्तियों को दिया जा रहा है। इस मामले से उन्होंने डीएम चांदनी सिंह को अवगत कराया है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती है उसकी जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना अंतर्गत पात्रों को ही लाभान्वित किया जाएगा। उधर कालपी में मंत्री का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समर सिंह निषाद, पूर्व प्रधान सिद्धनाथ निषाद, मनोज कुमार निषाद, सत्य प्रकाश निषाद, नरेश निषाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed