फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Discrepancies in the seniority list of teachers should be removed

Jalaun News: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को दूर किया जाए

Mon, 20 Nov 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies in the seniority list of teachers should be removed
उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवं जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में बीएसए चंद्रप्रकाश से मिला।
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक विद्यलाय में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं की गतिमान वरिष्ठता सूची में विसंगति के बारे में अवगत कराया। कहा कि जनपद में अलग-अलग ब्लॉक के बाबुओं में वरिष्ठता सूची बनाने में भिन्नता है।
डकोर ब्लॉक के बाबू द्वारा गुणांक में चार का भाग देने से वरिष्ठ शिक्षक वरिष्ठता सूची में नीचे आ गए। जो शिक्षामित्र से अध्यापक बनें हैं उनकी भी नियुक्ति के आधार पर वेटेज अंक के अनुसार समाहित किए जाए। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि जिन शिक्षकों की प्रतिकूल प्रविष्टि बहाल नहीं हुई उनकी अविलंब बहाल की जाए ताकि उनका बोनस न रुके।
विज्ञापन

कई खंड शिक्षा अधिकारी मनमाने तरीके से सीसीएल एवं सीएल निरस्त कर रहे, इस पर रोक लगाई जाए। ब्लॉक कुठौंद के कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल मूल विद्यालय भेजा जाए और मार्च 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई वापस ली जाए। बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लालाजी पाठक, महेंद्र वर्मा, राजेश शुक्ला, संजय सचान, जितेंद्र चतुर्वेदी, करणवीर निरंजन, कमलेश पाल, राजेंद्र, भारत कुमार, जयपाल, केशवानंद व अनिता विश्नोई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed