फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   " Discipline teaches scout - guide '

‘अनुशासन सिखाता है स्काउट-गाइड’

Sat, 19 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 19 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
" Discipline teaches scout - guide '
तीन दिवसीय जनपद स्तरीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को रंगारंग
विज्ञापन
कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। स्काउटिंग प्रतियोगिता में एमएसवी कालपी व गाइड में आनंदीबाई हर्षे बालिका विद्या मंदिर का दबदबा रहा। स्काउट गाइड शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गिरजा चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित

कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट व गाइड व्यक्ति को जीवन में अनुशासित रहने की प्रेरणा देता है। इससे व्यक्ति अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेता है। जनपद स्तरीय स्काउट व गाइड रैली में स्काउट संवर्ग नगर क्षेत्र सीनियर में एमएसवी इंटर कालेज कालपी का पहला, जूनियर में स्व. श्री कन्हैया लाल अग्रवाल मेमोरियल बालिका विद्या मंदिर का पहला,

तहसील क्षेत्र सीनियर में कर्नल ईश्वरीय सिंह इंटर कालेज शेखपुर बुजुर्ग का प्रथम, जूनियर में श्रीराम इंटर कालेज पहाडग़ांव का प्रथम,  बेसिक नगर क्षेत्र में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर उरई व ब्लाक क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटरिया का पहला स्थान रहा। गाइड संवर्ग में नगर क्षेत्र सीनियर और जूनियर में आनंदीबाई हर्षे बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज जालौन

का पहला, तहसील क्षेत्र सीनियर में कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज शेखपुर बुजुर्ग और जूनियर में जनता इंटर कालेज एट का पहला स्थान रहा। बेसिक में नगर क्षेत्र में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर उरई का प्रथम व ब्लाक क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ोरा का प्रथम स्थान रहा। परिणाम घोषणा के बाद स्काउट-गाइड ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों का मन

मोह लिया। इस दौरान कालेज की प्रबंधिका इंदु शर्मा, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, कर्नल बीके पालीवाल, प्राचार्य अलका नायक, सभासद लक्ष्मण दास बबानी, युद्धवीर कंथरिया, पूनम संधू, रविशंकर अग्रवाल, राकेश निरंजन, हाकिम सिंह यादव, अजीत कुमार, रामजी गुर्जर, पुुरुषोत्तम कुशवाहा, मुकेश बाबू सक्सेना, ममता स्वर्णकार, वंदना श्रीवास्तव, नौशाद परवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed