{"_id":"5877bd7a4f1c1b577fbaa923","slug":"disabled-prisoner-fell-wounded-sidiaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्त बंदी सीढ़ियाें पर गिरकर घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्त बंदी सीढ़ियाें पर गिरकर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। मारपीट व आगजनी के मामले में जिला कारागार में बंद बंदी कोर्ट से वापस आते सीढ़ियाें पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बंदी ने पेशी पर ले जाने वाले सिपाहियाें पर धक्का देने का आरोप लगाया है। काेंच कोतवाली के मुहल्ला जवाहर नगर निवासी ब्रजकिशोर (25) पुत्र हरदयाल विकलांग है।
विज्ञापन
वह अपने तीन भाइयाें के साथ मारपीट व आगजनी के मामले में जिला क ारागार में बंद है। गुरुवार को वह कारागार से पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर आया था। कोर्ट में पेश होने के बाद उसे सिपाही वापस कोर्ट के लाकप में ला रहे थे। उसका आरोप है कि उसके हाथ में लगी हथकड़ी से एक और बंदी बंधा था। सीढ़ियाें पर सिपाहियाें ने उसे धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ अरुण कुमार ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन