फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DIOS furious over the absence of examiners

परीक्षकों की गैरहाजिरी पर भड़के डीआईओएस

Fri, 15 May 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
DIOS furious over the absence of examiners
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल - फोटो : ORAI
परीक्षकों की गैरहाजिरी पर भड़के डीआईओएस
विज्ञापन

429 परीक्षक रहे नदारद, दूसरे दिन 600 परीक्षकों ने जांचीं 18,771 कापियां
फोटो-2-मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। लॉकडाउन के बाद से बंद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे दिन भी हुआ। दूसरे दिन भी 1029 परीक्षकों में लगभग 600 परीक्षक ही उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने पहुंचे। मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस भगवत पटेल ने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रकों को निर्देशित किया कि गैरहाजिर रहने वाले परीक्षकों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

जमुना देवी नरेश चंद्र महाविद्यालय मड़ोरा, एसएस महाविद्यालय मड़ोरा और एसएस इंटर कालेज मड़ोरा में 1029 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही परीक्षकों को निर्देशित किया गया था कि वे मूल्यांकन कार्य को पहुंचे। इसके बावजूद करीब 600 परीक्षक ही पहुंचे और उन्होंने 18,771 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर मूल्यांकन ड्यूटी करने में कई तरह के प्रत्यावेदन दिए है। जिसमें कई प्रत्यावेदन औचित्यहीन है। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी परीक्षक अपनी ड्यूटी ज्वाइन करें, अन्यथा उनका वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षक की ऑनलाइन उपस्थिति और अनुपस्थिति रोजाना बोर्ड को भेजी जा रही है। प्रमुख सचिव ने भी गैरहाजिर परीक्षकों का ब्योरा तीन में मांगा है। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि गैरहाजिर परीक्षक शिक्षकों की सूची 15 मई की दोपहर तक भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि उसे बोर्ड भेजा जा सके। इसके बाद डीआईओएस ने जीआईसी में अनलाइन फीडिंग के काम और कोठार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed