{"_id":"64bad2913b1d7da10a030eb4","slug":"diesel-did-not-come-many-trains-passed-in-the-dark-orai-news-c-224-1-ori1004-1113-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नहीं आया डीजल, अंधेरे में गुजरी कई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नहीं आया डीजल, अंधेरे में गुजरी कई ट्रेनें
Sat, 22 Jul 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
उरई। तीन दिन से स्टेशन के जेनरेटर का डीजल समाप्त हो गया है। ऐसे में बिजली जाते ही स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है। गुरुवार को बिजली गुल होने पर स्टेशन पर हंगामा हो गया। कई ट्रेनें अंधेरे में गुजरी। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। इस मामले को किसी ने उत्तर मध्य रेलवे के जीएम को ट्वीट कर दिया। जीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए झांसी मंडल के डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा से इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि गुरुवार को लखनऊ से चेन्नई जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, इंदौर से गोवाहाटी जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अंधेरे में गुजारी गई। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। अधिकारियों ने जल्द समस्या के निदान का भरोसा दिया है।