फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dhanteras today, market also ready

धनतेरस आज, धनवर्षा को बाजार भी तैयार

Fri, 25 Oct 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, market also ready
सर्राफा की दुकानों पर गणेश लक्ष्मी की मूर्ति देखती महिलाएं - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। शुक्रवार को पड़ने वाले धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक नजर आ रही है। बर्तनों से लेकर ज्वैलरी तक की दुकानें ग्राहकों के इंतजार के लिए तैयार है। इलेक्ट्रिक हो या इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकानें सड़कों तक सजी नजर आ रही है। वहीं गणेश लक्ष्मी और आतिशबाजी की बाजारें भी लगी है। हालांकि सोने चांदी के दामों में बढ़ोतरी है, फिर भी सराफा व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए कार और बाइक एजेंसी संचालकों ने भी आफर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली की शुरुआत हो जाएगी। दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हो गया है। धनतेरस से पूर्व ही बाजार में रोनक बढ़ गई है। व्यापारियों ने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की रंगीन झालरों, फूल आदि से आकर्षक सजावट की है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर बाजार में अच्छा कारोबार होगा और ग्राहक जमकर खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन

आभूषण विक्रेताओं ने सोने चांदी के सिक्के, जेवरात के अलावा वाहन विक्रेता, बर्तन दुकानदारों के साथ ही इलेक्ट्रानिक आइटम जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवन, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल फोन की बिक्री के लिए दुकानदार अपना स्टाल सजाकर बैठे हैं। कई दुकानदारों द्वारा विशेष छूट का ऑफर देकर उपभोक्ताओं को लुभाने की तैयारी की गई है। हालांकि व्यापारियों में ऑनलाइन खरीदारी को लेकर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दीपावली पर्व को देखते हुए युवा पीढ़ी धनतेरस के दिन शगुन करने के लिए अपने मनपसंद सामानों की ऑनलाइन बुकिंग करा चुके है। बाजार में सजी धजी दुकानों को देखकर लग रहा था कि आज ही धनतेरस का पर्व है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है बस ग्राहकों के आने की।

ाजार में खीले गट्टे की सजी दुकाने

ाजार में खीले गट्टे की सजी दुकाने- फोटो : ORAI

बाजार में पोशाक खरीदती महिलाएं

बाजार में पोशाक खरीदती महिलाएं- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed