फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   DFO raided sawmills and furnaces at midnight

Jalaun News: डीएफओ ने आधी रात में आरा मशीन व भट्ठियों पर मारा छापा

Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 22 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
DFO raided sawmills and furnaces at midnight
उरई। आधी रात को डीएफओ ने कोयला भट्ठियों और आरा मशीनों पर छापा मारा। इस दौरान कई क्विंटल अवैध रूप से लाई गई लकड़ी पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

रेंजरों को लकड़ी की तौल कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
8 अप्रैल से 8 मई तक वन विभाग द्वारा वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अभियान चला रहा है। रविवार रात 11 बजे से 3 बजे तक डीएफओ प्रदीप कुमार ने उरई और जालौन की आरा मशीनों पर छापा मारा। जालौन की एक आरा मशीन पर कई क्विंटल अवैध रूप से लकड़ी पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं, माधौगढ़ में दो कोयला भट्ठियों पर छापा मारा गया। यहाँ पर भी कई क्विंटल लकड़ी का अवैध भंडारण मिला। जब कागजात मांगे गए, तो संचालक कोई जानकारी नहीं दे पाए।

रात के समय डीएफओ ने माधौगढ़ और जालौन के बीच जंगल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एक महीने चलने वाले इस अभियान में वन्यजीवों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर जिले के भीतर कोई वन्यजीवों का व्यापार करता पाया गया तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed