फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Devotees bid farewell to Goddess Durga with the hope that she will return soon

Jalaun News: जल्द आने की कामना के साथ भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई

Sat, 04 Oct 2025 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Devotees bid farewell to Goddess Durga with the hope that she will return soon
फोटो- 07 चिल्ली गांव में तालाब में विसर्जन करती मूर्तियां। संवाद
उरई। जिले में जगह-जगह आयोजित नव दुर्गा महोत्सव का समापन गुरुवार को दशमी पर हुआ। श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल से लेकर विसर्जन स्थल तक शोभायात्रा निकाली। इसके बाद नम आंखों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को जलाशय में विसर्जित किया। साथ ही मां दुर्गा से जल्द वापस आने की कामना की।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर जिले में हर गली मोहल्ले में मां दुर्गा की झांकियां सजाई गई थीं। दशमी को सुबह विधिवत हवन-पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा निकालने के लिए देवी प्रतिमाओं को चार पहिया वाहनों में रखा गया। एक साथ तमाम झांकियों की शोभायात्रा निकली। इस दौरान श्रद्धालु देवी गीतों पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन

शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। विसर्जन स्थल पर पहुंचकर शोभायात्रा पूर्ण हुई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी पुलिस बल के साथ जिले के विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या भोज व भंडारे का आयोजन
उरई। नवरात्र के अंतिम दिन नगर के झांसी रोड स्थित लिटिल एंजिल्स स्कूल में दी होमज मॉडर्न इंटीरियल की ओर से कन्या भोज व भंडारा करवाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद चखा। इस मौके पर संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, संचय गुप्ता, गौरव कुमार, अमरचंद्र वर्मा, मन्नू, शैलेंद्र, रामकुमार आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)

कड़ी सुरक्षा के बीच यमुना व बेतवा में मूर्तियों का विसर्जन
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक के चिल्ली, बंधौली व मुहाना स्थित बेतवा नदी के घाट पर विसर्जन किया गया। यहां यातायात पुलिस की ओर से वाहनों को घाट से दो से चार किलोमीटर दूरी पर रोक लिया गया। इसके बाद श्रद्धालु मां दुर्गा की मूर्तियों को लेकर सात से 10 किलोमीटर चले। घाट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ की। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में मूर्ति विसर्जित की। चिल्ली में सबसे ज्यादा 148 प्रतिमाएं विसर्जन की गईं। (संवाद)

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से धनु तालाब में किया प्रतिमा विसर्जन
कोंच। कोंच में दशहरा के दूसरे दिन मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने की परंपरा है। शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ देवी प्रतिमाओं का धनु तालाब में विसर्जन किया गया। सामूहिक शोभायात्रा में करीब 50 प्रतिमाएं शामिल हुईं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व ईओ मोनिका उमराव एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में कोतवाल अजीत सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
बारिश के बीच निकाली शोभायात्रा

जालौन। दशमी के दिन गुरुवार को नगर में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भक्त देवी जय माता दी के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में एकत्र हुए। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुई नारायणपुरा के पास स्थित नहर पर पूर्ण हुई। यहां भक्तों ने प्रतिमाओं को नहर में विसर्जित किया। इस दौरान एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे मौजूद रहे। (संवाद)
अस्थायी सरोवर में देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
कालपी। नगर व आसपास के क्षेत्रों में 25 से अधिक देवी पंडालों में प्रतिमा स्थापित की गई थीं। गुरुवार को उसरगांव, बैरई, जोल्हुपुर आदि गांवों के भक्तों ने बिहारी जी घाट के अस्थाई सरोवर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा के लिहाज से एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कार्यवाहक कोतवाल उदय प्रताप सिंह, समेत पुलिस कर्मी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तैनात रहे। (संवाद)


नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

कदौरा। कस्बा के रामलीला मैदान, पुरवा, हवेली, बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों से भक्त प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा के लिए निकले। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर बेतवा नदी के निर्धारित स्थल पहुंच कर पूर्ण हुई। विधि-विधान से प्रतिमाओं को नदी में विसर्जित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे, रविकांत शिवहरे, प्रेम मुनि, आशीष शुक्ला, विवेक निगम, विजय गुप्ता, रोहित पुरवार, अमन पुरवार समेत कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत
एट। पिरौना में गुरुवार को दुर्गा महोत्सव का समापन हुआ। पंडालों से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा मिठाइयां व फल बांटे। पिरौना स्टेशन रोड पर देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कस्बा में सिद्धेश्वर मंदिर में विराजमान माता रानी का विसर्जन जुलूस नुनवई तक निकाला गया। (संवाद)

फोटो- 07 चिल्ली गांव में तालाब में विसर्जन करती मूर्तियां। संवाद

फोटो- 07 चिल्ली गांव में तालाब में विसर्जन करती मूर्तियां। संवाद

फोटो- 07 चिल्ली गांव में तालाब में विसर्जन करती मूर्तियां। संवाद

फोटो- 07 चिल्ली गांव में तालाब में विसर्जन करती मूर्तियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed