{"_id":"69c0326fb06de7ec1c06f59e","slug":"dev-eleven-and-bhupendra-eleven-scored-orai-news-c-224-1-ori1005-141990-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: देव इलेवन व भूपेंद्र इलेवन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: देव इलेवन व भूपेंद्र इलेवन ने मारी बाजी
विज्ञापन
जालौन। जालौन ट्रॉफी सीजन-2 का आगाज हो गया है। पहले ही दिन दो मुकाबले खेले गए। देव इलेवन ने सागर इलेवन को व भूपेंद्र इलेवन ने जीआईसी उरई को शिकस्त दी।
पहले मुकाबले में देव इलेवन सेवढ़ा ने सागर इलेवन को नौ रनों से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देव इलेवन की ओर से यशराज वर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और आठ छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। निक्की ने 10 रन और छोटू ने 13 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर 97 रन तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सागर इलेवन की शुरुआत अच्छी रही। हनी कश्यप ने 32 रन और बलराम पांडेय ने 20 रन बनाए लेकिन मध्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए। शोएब ने 17 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन टीम आठ ओवर में 88 रन ही बना सकी और नौ रनों से हार गई।
दूसरे मुकाबले में भूपेंद्र इलेवन गढ़गुवां ने जीआईसी उरई को 24 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भूपेंद्र इलेवन के विशाल परमार ने 30 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। धर्मेंद्र आठ रन और शिवम सेंगर छह रन के सहयोग से टीम ने 73 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में जीआईसी उरई की टीम की शुरुआत खराब रही। केशव सोनी छह रन और देवांश नौ रन बनाकर आउट हो गए। अरुण कुमार ने 11 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 49 रन पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सतीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।