{"_id":"690129e28ef32d33410a5a34","slug":"despite-fertilizer-being-available-at-the-center-it-was-not-distributed-causing-a-ruckus-among-farmers-orai-news-c-224-1-ori1005-136262-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: केंद्र पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी नहीं बांटी, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: केंद्र पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी नहीं बांटी, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
फोटो-30-क्रय विक्रय केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवा
कोंच। केंद्र पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी नहीं बांटी गई तो किसानों ने हंगामा कर दिया। केंद्र प्रभारी का कहना था कि डिस्पैच नंबर न आने से खाद नहीं बांटी गई है। किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी रोजाना नए नए बहाने बनाकर लौटा देते हैं।
मंगलवार को क्रय-विक्रय केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध होने के बाद भी किसानों को नहीं बाटी गई। क्रय विक्रय केंद्र प्रभारी ऊषा तिवारी का कहना है कि अभी केंद्र पर ढाई सौ बोरी डीएपी व 25 बोरी डीएपी खाद है। डीएपी खाद का डिस्पैच नंबर न आने के कारण वितरण नहीं किय गया है। इधर, एआर कोऑपरेटिव विजय प्रकाश ने बताया कि
खाद की गाड़ी पहुंचने के बाद केंद्रों पर डिस्पैच नंबर भेजा जाता है। उसके बाद खाद वितरण की जाती है। बीज गाड़ी में कोई डिस्पैच नंबर जारी नहीं होता है। खाद क्यों नहीं बांटी गई इसकी जांच कराई जाएगी। जिसकी लापरवाही सामने आएगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारियों की मनमानी
फोटो-31-धीरेंद्र कुमार। संवाद
ग्राम जुझारपुरा निवासी किसान धीरेंद्र का कहना है केंद्रों पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी खाद वितरण नहीं की जा रही है। कोई देखने वाला नहीं है। केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं। किसानों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा रहा है।
वितरण व्यवस्था ठीक न होने के कारण किसान परेशान
फोटो- 32-अजय। संवाद
ग्राम मऊ निवासी अजय कुमार का कहना है कि केंद्र पर खाद का वितरण सही न होने के कारण किसान परेशान भटक रहा है। बुआई के अंतिम समय में भी किसानों को आराम से खाद नहीं मिल पर रही है। उच्चाधिकारियों को वितरण व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।