{"_id":"699f41010c8eb606bf0781bc","slug":"deputy-director-furious-over-use-of-old-iron-rods-in-construction-work-orai-news-c-224-1-ori1005-140959-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: निर्माण कार्य में पुराना सरिया डाले जाने पर बिफरे उपनिदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: निर्माण कार्य में पुराना सरिया डाले जाने पर बिफरे उपनिदेशक
विज्ञापन
फोटो-17-निर्माणाधीन पुलिया में पुराने सरिया को देखते डीडीए। संवाद
जालौन। डीडीए (उप निदेशक कृषि) ने बुधवार को नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और मंडी में हटाई गई अस्थायी दुकानों को जगह दिए जाने और नई दुकानों का निर्माण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
बुधवार को डीडीए संजय कुमार नगर में स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। इसमें पुलिया निर्माण के लिए जाल में पुराना सरिया डाले जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। मौके से ही संबंधित ठेकेदार को मोबाइल पर फोन करके फटकार लगाते हुए नया सरिया डाले जाने के निर्देश दिए।
नवीन गल्ला मंडी में कुछ समय पूर्व अस्थायी दुकानें हटा दी गई थीं। इस पर व्यापारियों में रोष था और वह व्यापाार के लिए जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। इस पर डीडीए ने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी में बी श्रेणी की 15 और सी श्रेणी की 10 दुकानों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में चालू कराया जाए। दुकानों का निर्माण होने के बाद इनको आवंटित किया जाए। तब तक के लिए मंडी में पीछे की साइड में व्यापारियों को अस्थायी जगह उपलब्ध कराने के निर्देश मंडी सचिव अंकित गुप्ता को दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम हेमंत पटेल, मंडी सचिव उरई अरविंद यादव, मंडी सचिव कालपी सतीश कुमार, गल्ला व्यापाार कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता, दीपू त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, रवि कुमार, अनिल गुप्ता, विशाल राठौर आदि मौजूद रहे।