फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Departmental action against accused doctor, preparation of FIR

आरोपी डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई, एफआईआर की भी तैयारी

Sat, 22 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Departmental action against accused doctor, preparation of FIR
आरोपी डाक्टर के दरवाजे पर लगी नेम प्लेट - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। आगरा में महिला डॉक्टर योगिता की हत्या के मामले में आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी का वेतन 19 अगस्त से रोक दिया गया है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉक्टर ने क्वारंटीन नियमों का भी उल्लंघन किया है, इस पर भी कार्रवाई का विचार विमर्श किया जा रहा है। जल्द ही एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि 18 अगस्त को जिले में मेडिकल आफीसर के पद पर तैनात डॉ विवेक तिवारी ने आगरा जाकर महिला डॉक्टर योगिता की नृशंस हत्या कर दी थी। जबकि विवेक पीटीएस में प्रभारी कोरोना की जिम्मेदारी संभालने के कारण 15 से 21 अगस्त तक होम क्वारंटीन थे। इस दौरान ही विवेक ने आकर जाकर वारदात को अंजाम दिया। सीएमओ ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही आरोपी विवेक का 19 अगस्त से वेतन रोक दिया गया है। आगे क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर कैसे और क्या कार्रवाई करनी है, इस पर जिला प्रशासन आगरा प्रशासन से भी विचार करने के बाद ही फैसला करेगा, क्योंकि वारदात का मामला आगरा के ही थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

बहन की शादी की तैयारी कर रहा था
डॉ विवेक के करीबियों का कहना है कि उसे स्वयं योगिता से शादी की काफी जल्दी थी। यही कारण था कि विवेक अपनी बड़ी बहन की शादी जल्द से जल्द कराना चाहता था। उसने अपनी बहन के लिए दो तीन जगह रिश्ते की बात भी कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने रिश्ते के नाम पर हाथ जोड़ लेते थे विवेक
स्वभाव से काफी विनम्र दिखने वाले विवेक के जिले के लोगों से रिश्ते भी ठीक थे। इतने ठीक थे कि लोग उसके लिए शादी के रिश्ते भी लेकर आते थे पर हर व्यक्ति से वह हाथ जोड़कर यही कहता था कि भाई अभी शादी नहीं कॅरियर बनाना है।

साथियों से होगी तल्ख रिश्तों की पूछताछ
योगिता के साथ विवेक के रिश्तों के तल्ख होने की मुख्य वजह क्या थी, इसकी जानकारी के लिए जल्द ही आगरा पुलिस जिले में भी आ सकती है। सूत्रों के अनुसार आगरा पुलिस हैवानियत का कारण जानने के लिए विवेक के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed