फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dense fog has increased people's difficulties and slowed down traffic.

Jalaun News: घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, थमी वाहनों की रफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dense fog has increased people's difficulties and slowed down traffic.
उरई/कोंच। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने नगर व आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। गुरुवार की सुबह बर्फीली ठंड और घने कोहरे के साथ हुई, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी लगभग शून्य के बराबर रही। कोहरे के चलते सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बुधवार आधी रात से ही आसमान पर कोहरा छा गया था, जो तड़के और गहरा हो गया। सुबह करीब 7:30 बजे तक दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालक हैडलाइट और इंडिकेटर जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए। कई जगह दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रास्ता पहचानने में भी दिक्कत हुई। इससे यातायात प्रभावित रहा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे और बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दी। जगह- जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से बचाव करते नजर आए। सर्दी के बढ़ते प्रकोप से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। पशु- पक्षियों पर भी ठिठुरन का असर साफ दिखा। खुले में घूमने वाले मवेशी शेड के आसपास सिमटे रहे, जबकि पक्षी भी धुंध में उड़ने से परहेज करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है तथा सुबह- शाम कोहरा और घना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed