फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dengue report of woman is positive

Jalaun News: महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजीटिव, भर्ती

Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 02 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue report of woman is positive
कोंच। किट से हुई जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही महिला को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। कस्बे के एक और डेंगू के मरीज का झांसी मेडिकल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के जवाहर नगर निवासी मंगल सिंह कुशवाहा की पत्नी मीना देवी (33) को हफ्ते भर से बुखार आ रहा था। तेजी से कमजोरी बढ़ रही है। मंगलवार को उसके पति ने प्राइवेट पैथोलॉजी में किट से डेंगू की जांच कराई।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तत्काल कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि किट से महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
उसी के आधार पर महिला को भर्ती किया गया है। अगर महिला की हालत में सुधार नहीं होता है तो उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया जाएगा।
महिला की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके मोहल्ले में फाइलेरिया की टीम ने एंटीलार्वा का छिड़काव कर डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। टीम में फाइलेरिया इंस्पेक्टर अमर सिंह, सुपरवाइजर सुरजीत सिंह कुशवाहा व फील्ड वर्कर रामनारायण राठौर व अशोक दीक्षित ने दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी प्रतीक इकड़या (22) की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन उसे झांसी ले गए। जहां झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed