{"_id":"57e566114f1c1b3176a821fc","slug":"dengue-fever-and-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू व बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू व बुखार से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार की देर शाम कुठौंद क्षेत्र में डेंगू व बुखार के चलते महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। डेंगू पीड़ित महिला को इलाज के लिए झांसी ले जाया जा रहा था। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं बुखार पीड़ित अधेड़ की घर पर ही मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी
अधेड़ की मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौनापुर निवासी रामकिशोरी (30) पत्नी मुखराम एक सप्ताह से बीमार थीं। जांच कराने पर उसे डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार की देर शाम परिजन उसे उपचार के लिए झांसी ले जा रहे थे, पर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रामकिशोरी को डेंगू की पुष्टि हुई
थी। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कुठौंद के ही आलमपुर गांव निवासी लाल बहादुर (45) की बुखार से मौत हो गई। गुरुवार की शाम वह घर पर थे। तभी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे, पर इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि लाल बहादुर एक सप्ताह से बुखार की चपेट में थे। इनका
विज्ञापन
इलाज जालौन में एक प्राईवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। गुरुवार को दिन में ही उन्हें जालौन से वापस घर लाए थे। शाम को तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई। हालांकि इस बारे में कुठौंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक चक का कहना है कि अधेड़ की मौत बुखार से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है।
गैर प्रांतों से आने वाले लोगों से भी फैल रहा संक्रमण
जिले में तेजी से फैल रहे संक्रमण का एक प्रमुख कारण गैर प्रांतों से आने वाले लोग भी हैं। गौरतलब है कि जिले में रोजगार की कमी चलते यहां के गरीब तबके के अधिकांश लोग गैर प्रांतों में रहकर काम धंधा करते हैं और थोड़े-थोड़े समय में यहां पर आते हैं। इन अधिकांश लोगों में संक्रमण व डेंगू पाया जा रहा है। इसके चलते यह जिले में तेज से फैल रहा है।
चुर्खी में भी फैला बुखार
महेबा ब्लाक के चुर्खी गांव में भी संक्रमण फैलने लगा है। यहां कई घरों में लोग बीमार हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और गांव में टीमें भेजकर दवाएं बांटने का काम किया जा रहा है। संक्रमण को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।