फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Demand raised to run intercity and passenger trains till Kanpur

Jalaun News: इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन कानपुर तक संचालित करने की उठाई मांग

Sun, 29 Mar 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to run intercity and passenger trains till Kanpur
उरई। कानपुर गंगा पुल पर एक अप्रैल से 13 मई तक चलने वाले मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड पर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेन को निरस्त करने पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने डीआरएम से वार्ता की। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि ट्रेन को कानपुर तक चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने डीआरएम अनिरुद्ध कुमार से फोन पर वार्ता की। उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस और झांसी-लखनऊ मेमू ट्रेन को निरस्त न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रेनों का संचालन लखनऊ के बजाय कानपुर तक किया जाए। बताया कि एट, उरई और कालपी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस के माध्यम से झांसी और लखनऊ तक यात्रा करते हैं। इन ट्रेनों के बंद होने से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और सरकारी व निजी संस्थानों में कार्यरत लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनपद से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू और एसजीपीजीआई जाते हैं। ट्रेनों के बंद होने से मरीजों और उनके परिजन को परेशानी होगी क्योंकि सड़क मार्ग से यात्रा करने में चार गुना अधिक खर्च और समय लगता है। यदि इन ट्रेनों को कानपुर तक संचालित किया जाता है तो काफी हद तक लोगों की समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed