फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Delivery was done at home, woman died

Jalaun News: घर पर ही करा दिया प्रसव, महिला की मौत

Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Delivery was done at home, woman died
उरई। महिला का परिजनों ने घर पर ही प्रसव करा दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कोटरा थाना क्षेत्र के नुनसाई गांव निवासी कमलेश की 30 वर्षीय पत्नी रामकिशोरी गर्भवती थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उनका घर पर ही प्रसव करा दिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। जबकि नवजात सुरक्षित रहा। परिजन उसे लेकर अस्पताल आएं, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर पहुंचे मृतका के मायके कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव निवासी मां गीता देवी पत्नी रघुवर ने बताया कि रामकिशोरी को तीन बच्चे हैं, यह चौथा बच्चा था।
विज्ञापन

ससुरालियों ने घर पर ही उसका प्रसव करा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। अगर वह लापरवाही नहीं करते तो बेटी जिंदा होती। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed