फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Defense corridor will improve the economy of the district, employment will increase

Jalaun News: एकदूजे के हमसफर बने 488 जोड़े, 14 का हुआ निकाह

Thu, 23 Feb 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Defense corridor will improve the economy of the district, employment will increase
उरई/ कोंच। जिले में सभी ब्लाकों और नगर पंचायतों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में 474 ने जोड़ों ने फेरे लिए। 14 जोड़ों के निकाह भी कराए गए। इन समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद देकर वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में विकास खंड कोंच और तहसील के पास स्थित अग्रसेन विवाह घर में नगर पालिका का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। दोनों सम्मेलनों में 61 जोड़ों का विवाह कराया गया। किन्नर सरोज बाई ने 2100 रुपये की न्योछावर की। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया। इस मौके पर सुनील शर्मा, विनोद वर्मा, बीडीओ विपिन कुमार, आशू निरंजन, सुनीलकांत तिवारी, सुनील लोहिया, ब्लॉक प्रमुख रानी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ब्लाक नदीगांव में 27 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नगर पंचायत के आयोजन में चार जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, बीडीओ गौरव कुमार, अभिमन्यु सिंह डिंपल आदि मौजूद रहे। महेवा प्रतिनिधि के अनुसार- मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन महेवा स्थित गुलजारी सिंह मदारी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इसमें 55 युगलों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक नरेंद्र जादौन ने की। इस मौके पर एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह सेंगर, सचिव संदीप गुप्ता, अंजना पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन गल्ला मंडी परिसर में किया गया। यहां पर 77 जोड़ें विवाह बंधन में बंधे। एसडीएम अंगद सिंह यादव, बीडीओ दीपक यादव, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ईओ अमित नायक, कोतवाल विमलेश कुमार आदि मौजूद थे।
कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर में बुधवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 60 जोड़े एक दूजे के हो गए। प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता ने आयोजन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया।
मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार डकोर ब्लॉक कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 47 जोड़े हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे। चार जोड़ों का मुस्लिम रिवाजों से निकाह कराया गया। कार्यक्रम में पर्यटन निदेशक शशिकांत द्विवेदी, बीडीओ बीके कुशवाहा, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह, रमेश उदैनिया, नौशाद अली, मेहरबान सिंह आदि मौजूद थे। डकोर में विवाह समारोह में व्यवस्थाएं ठीक न होने से मेहमानों के खाने पीने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
-----------------------------------------

नाबालिग होने पर एक जोड़ा लौटाया
मुहम्मदाबाद। सामूहिक विवाह समारोह में एक जोड़े की आयु कम होने के कारण काफी देर तक विचार विमर्श होता रहा। कुछ देर हंगामे के बाद धमनी के बधू पक्ष और जिला टीकमगढ़ के वरेठी वर पक्ष ने अधिकारियों से मंत्रणा के बाद विवाह रस्में पूरी की गईं। दूल्हे की उम्र कम होने पर सवाल खड़े हो गए हुए थे। सचिव किरन का कहना है दोनों जोड़ों के परिजनों को पहले ही सूचना दी गई थी। फिर भी यह जोड़े कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।


जालौन में 50 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
जालौन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के 50 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जिनमें 4 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। मौलाना उवैश ने निकाह पढ़ाया, वैवाहिक कार्यक्रमों को पंडित राजीव कुमार ने संपन्न कराया। इस दौरान बीडीओ संदीप यादव मौजूद थे।
विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोग जो गरीबी के कारण अपनी बेटी का विवाह करने में काफी परेशानी होती है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि इस योजना में गरीब परिवारों की लड़कियों का विवाह कराने से उन परिवारों के मुखिया की चिंता समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed