फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   deeem ne die sadasyata abhiyaan chalaane ke nirdesh

डीएम ने दिए सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश

Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
deeem ne die sadasyata abhiyaan chalaane ke nirdesh
उरई। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला रेडक्रास सोसाइटी की बैठक हुई। बैठक में रेडक्रास समिति के पदाधिकारियों और पूर्व सचिवों ने सहभागिता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के अवैतनिक सचिव युद्ववीर सिंह कंथरिया ने वर्ष 2019-20 के आय व्यय का ब्योरा रखा। कई बिंदुओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने रेडक्रास की आय बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के संबंध में जिला प्रबंध समिति और कार्यकारिणी समिति को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रास की आय बढ़ाने के लिए नए सदस्यों को जोडे़ं। रेडक्रास सोसाइटी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं। सोसाइटी में कम से कम 1500 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वृह्द स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। रेडक्रास भवन बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया ने कहा कि रेडक्रास भवन हेतु पत्रावली कार्यालय में अलग से प्रस्तुत की जाएगी। बैठक के दौरान ममता स्वर्णकार ने रेडक्रास सोसाइटी का हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की। सचिव ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि कोविड-19 में 30 वर्ष की आयु से कम के सदस्य कोविड वारियर के रूप में सहयोग करें। इससे की जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. नरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष इं. अजय इटौरिया, पुरुषोत्तम दास, संजय गुप्ता, राम कुमार स्वर्णकार, डॉ.एनआर वर्मा, प्रताप यादव, नरेंद्र गुप्ता, दीपक अग्निहोत्री, राजीव नारायण मिश्रा और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed