फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,report,jhansi mirjapur national higway,orai

छूट्टी पर घर आए उपनिरीक्षक की बीमारी से मौत

Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
death,police,report,jhansi mirjapur national higway,orai
उरई। लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक की घर पर तबीयत बिगड़ गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर तुलसी विहार निवासी उपनिरीक्षक अभिषेक दीक्षित (36) लखनऊ हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात थे। दो दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए झांसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे पर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2018 में मृतक आश्रित कोटेे में पिता की जगह भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका झांसी में इलाज चल रहा था। इलाज के लिए ही वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर उरई आए थे। दो भाइयों में अभिषेक बड़े थे। शहर कोतवाली शिवकुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed