{"_id":"5ed9327f8ebc3e9042045fe0","slug":"death-of-young-man-returned-from-delhi-stir-orai-news-knp56375901","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौटे युवक की मौत, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौटे युवक की मौत, हड़कंप
विज्ञापन
कदौरा में जांच करते अधिकारी
- फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे में दिल्ली से लौटे युवक की खांसी व उल्टी के बाद जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही उसका सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजा। प्रशासन ने मृतक के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया।
गुरुवार सुबह सभासद विजय कुमार ने प्रशासन को सूचना दी कि दिल्ली से लौट कर आए युवक की सिद्धार्थनगर कस्बा कदौरा में देर रात मौत हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार सहित स्वास्थ्य व नगर पंचायत कर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि युवक 2 जून को कदौरा आया था, उसे उल्टी खांसी की शिकायत थी, परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भिजवाया। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना की स्थिति का पता चलेगा। एहतियातन घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। वही3 युवक के पिता ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद रोजगार बंद होने पर 29 मई को अपने बहन बहनोई के साथ लौटकर आया था। 2 जून को खांसी उल्टी की शिकायत पर उरई से दवा लेकर कदौरा आ गया था। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ गई, हम लोग उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।