फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of mother and child, circumstances pointing to domestic dispute

घरेलू विवाद की ओर ही इशारा कर रहे हालात

Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Death of mother and child, circumstances pointing to domestic dispute
जालौन में घटनास्थल पर जांच करती फारेंसिक टीम। - फोटो : ORAI
सरावन (जालौन)। ग्रामीणों की मानें तो मां ने बेटे के साथ जलकर ऐसे ही जान नहीं दी है, बल्कि हालात घरेलू विवाद की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, लखपत के परिवार में सिर्फ छह बीघा जमीन है, जबकि दोनों भाई संजय और लोकेंद्र के परिवार को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 11 थी। जिस कारण बड़ी मुश्किल से गुजर बसर हो रही थी। यही वजह थी कि लोकेंद्र को कमाने के लिए राजकोट जाना पड़ा। इलाकाई लोगों की मानें तो लोकेंद्र बाहर रहता था और यहां ससुराल वाले ज्यादातर घर का काम काज सरोज से ही कराते थे। जिस कारण अक्सर घर में कहासुनी होती रहती थी। हो सकता है कि सोमवार को भी जेठानी, सास, ससुर या किसी अन्य सदस्य से किसी बात पर विवाद हुआ हो, जिसके बाद सरोज ने इतना बढ़ा कदम उठाने का फैसला किया। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो सरोज की शादी के अभी आठ साल ही हुए थे, हो सकता है कि मायके वाले दहेज हत्या की भी तहरीर दें।
बच्ची को भी साथ लेकर मरना चाहती थी
सरोज की चार साल की बच्ची लक्ष्मी के भी शरीर से भी मिट्टी के तेल की दुर्गंध आ रही थी, हालांकि दहशत के कारण बच्चीकुछ सही बता नहीं पा रही थी पर इतना साफ है कि सरोज ने अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर मरने की ठानी थी, पर किसी तरह लक्ष्मी कमरे से भाग निकली। देर शाम तक बच्ची के चेहरे पर घटना का खौफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

दीवाली पर घर आने वाला था पति लोकेंद्र
पुलिस और फोरेंसिक की टीम काफी देर तक सरोज के कमरे में उसका कोई मोबाइल फोन भी तलाशती रही लेकिन न तो फोन मिला और न ही ससुरालियों ने ही कुछ बताया। माना जा रहा है कि हो सकता है कि मौत से पहले पति से कोई बात फोन पर हुई हो। पूरा कमरा काला पड़ चुका था और कोई सामान सही नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने भी दिए पुलिस को बयान
पुलिस ने घटना की गुत्थी को सुलझाने का काफी देर तक प्रयास किया। पति से भी राजकोट बात करने की कोशिश की पर बात नहीं हो सकी। आखिर में पुलिस अधिकारियों ने बच्ची लक्ष्मी को एकांत में ले जाकर पूछताछ की। बच्ची ने क्या बताया, इस पर कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

बेटे के साथ जलकर जान देने वाली की बेटी  लक्ष्मी।

बेटे के साथ जलकर जान देने वाली की बेटी लक्ष्मी।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed