फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of an American citizen who came to India for pilgrimage

Jalaun News: भारत में तीर्थयात्रा करने आए अमेरिकी नागरिक की मौत

Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Death of an American citizen who came to India for pilgrimage
जालौन। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया से भारत के तीर्थस्थलों के दर्शन करने आए टूर ग्रुप के 76 वर्षीय सदस्य का चित्रकूट धाम जाने के दौरान रास्ते में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। साथी उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन

बीती 31 मार्च को 14 सदस्यीय ग्रुप अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया से भारत में तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए आया था। ग्रुप में 76 वर्षीय विजय प्रसाद पुत्र बृजलाल पत्नी पुष्पा के साथ आए थे। 21 अप्रैल तक उक्त सभी को भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर वापस लौटना था। बीती दो अप्रैल को ग्रुप के सभी सदस्य दिल्ली से वृंदावन धाम पहुंचे थे। दो दिन तक वृंदावन में धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद मंगलवार सुबह बस के से सभी सदस्य बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट धाम में दर्शन के लिए रवाना हुए। बस में सभी सदस्य रामधुन गाते हुए चले जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। सीएचसी लाने के दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही सीओ उमेश पांडेय और एसआई कल्लू प्रसाद मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस विधिक कार्यवाही पूरी कर रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पति का अंतिम संस्कार कैलिफोर्निया ले जाकर ही करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed