फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a child with symptoms of diphtheria

Jalaun News: डिप्थीरिया के लक्षण वाले बालक की मौत

Mon, 28 Oct 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 28 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Death of a child with symptoms of diphtheria
कालपी। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के लक्षण वाले बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया। नजदीकी लोगों के एंटीबायोटिक दवाइयां उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कालपी नगर के मोहल्ला राजेपुरा निवासी पूर्व सभासद आबिद खान के चचेरे भाई वाजिद खान के 10 वर्षीय पुत्र अरमान के गले में तीन दिन पहले सूजन आ गई थी। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी और निजी अस्पताल में दिखाया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। इस पर परिजन शनिवार को अरमान को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

गले की सूजन में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने अरमान को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, झांसी ले जाते समय रास्ते में अरमान की मृत्यु हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्साधिकारी डॉ. गोपालजी द्विवेदी ने बताया कि अरमान की मृत्यु की खबर चिकित्सालय प्रबंधन को मिल गई है। उन्होंने कहा कि मृतक अरमान के परिजनों व उनसे जुड़े लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed