फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,hospital,DM,covid 19,doctor

कोरोना से चार की मौत, 235 और संक्रमित

Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
death,hospital,DM,covid 19,doctor
उरई। जिले में मंगलवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 235 कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10254 हो गई है। मृतकों की संख्या अब बढ़कर 153 पहुंच गई है। वहीं 403 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 8708 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। फिलहाल सक्रिय केस 1393 है।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कोरोना को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कोरोना की जांच का दायरा गांव-गांव तक बढ़ाया जाएं। उन्होंने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकले। जो मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि उनका ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके कोविड अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 230 बेड खाली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच में एंटीजन जांच में 16 पॉजिटिव निकले है। बाकी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। कुल 731 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 385728 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
टीहर में फूटा कोरोना बम, 26 पॉजिटिव
रामपुरा। पंचायत चुनाव निपटने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर कोरोना की जांच कर रही हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत टीहर में प्राइमरी स्कूल के पास कोरोना जांच की, जिसमें 26 लोग पॉजिटिव मिले। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से पर एसडीएम सालिकराम, लेखपाल प्रज्ञा मिश्रा व सचिव जगदंबा प्रसाद मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पूरे मोहल्ले को सील कराया और गांव में सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। वहीं रामपुरा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने नगर पंचायत के कर्मियों को भेजकर गांव में सैनिटाइजेशन कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed