{"_id":"5f3c1fc58ebc3e4104548d82","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-a-well-orai-news-knp577506483","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
रामपुरा। चार दिन पूर्व घर में सो रहा युवक लापता हो गया था। युवक के पिता ने खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को युवक का शव घर के पास स्थित कुएं में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने डायरी में सुसाइड नोट लिखकर कुएं में कूदकर जान दे दी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के हमीरपुरा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ राजा (26) पुत्र राजेंद्र कुमार गुप्ता 14 अगस्त की रात को सोते समय लापता हो गया था। सुबह परिजनों ने देखा था कि उसके पलंग के पास खून की कुछ बूंदे भी पड़ीथी। जिसपर परिजनों ने मामला संदिग्ध मानते हुए खोजबीन के बाद रामपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम पांच बजे घर के सामने बने कुएं में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया।
जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंचे जगम्मनपुर चौकी प्रभारी भगत सिंह बौद्ध ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से शव कुएं निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक देवेंद्र की शादी पांच वर्ष पूर्व जालौन निवासी शिल्पी से हुई थी। शादी के दो वर्ष बाद हीपति पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते मामला पुलिस व न्यायालय तक पहुंच गया। पिंकी अपने पिता के घर जालौन में ही रह रही थी। पत्नी के वियोग में युवक ने अपने पिता व दादी के पक्ष में डायरी में सुसाइड नोट लिखा और कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।