फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of youth found hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हड़कंपए

Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on tree
कदौरा। पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था, लिहाजा मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी राजेंद्र बाबू (26) पुत्र रामप्रकाश शुक्रवार देर शाम को घर से शौच के लिए निकला था। इसके बाद वह जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव व नाते रिश्तेदारों के यहां तलाश की पर कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए जंगल ओर गए तो उन्हें राजेंद्र बाबू का शव पेड़ से लटकता दिखाई दिया। इसकी सूचना परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शव को देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र भूमिहीन था। मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। उसके दो पुत्रियां किरण (3) व जाह्नवी (1) वर्ष हैं। वहीं पत्नी रेशमा का रो रो कर बुरा हाल है। रेशमा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते काम भी कभीकभार मिलता था। उस पर बरसात होने के कारण गांव में भी कोई कार्य नहीं हो रहा है। जिस कारण परिवार में आर्थिक संकट था। इसकी वजह से भी पति काफी परेशान रहते थे। एसओ जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला सुसाइड का ही है, परिजन भी कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहरगांव में वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम लोहरगांव निवासी देवीदयाल (60) पुत्र हरदयाल ने शुक्रवार रात खेत में लगे पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली। शनिवार सुबह गांव के लोग खेतों पर गए तो उन्होंने शव लटका देखा परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर ज्ञान भारतीय चौकी इंचार्ज रवि मिश्रा पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे व पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में गृह कलह की बात सामने आ रही है। संवाद

महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा में महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखकर नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा निवासी जानकी देवी (27) पत्नी वीरेंद्र कुमार ने किसी मानसिक परेशानी के चलते गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली।परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देख नीचे उतारा। परिजनों ने आनन फानन में महिला को फांसी से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां से चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed