{"_id":"648a0f44082ec76e690601e7","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-in-laws-house-orai-news-c-12-1-286174-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कदौरा। ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में छत के पिलर से लटका मिला। सुबह जब परिजनों ने शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए साक्ष्य एकत्रित किए।
कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी गांव निवासी रमेशचंद्र (55) की कदौरा थाना क्षेत्र के मरगांया में ससुराल थी। सोमवार को एक कार्यक्रम होने पर वह ससुराल आया था। मंगलवार की रात सोने के लिए छत पर चला गया। बुधवार की सुबह उसका शव छत के पिलर की सरिया से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पत्नी रमाकांती ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले उसके भाइयों ने पति से पांच लाख 70 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर वो नहीं दे रहे थे। उसने बताया कि उसके भाइयों ने जहर पिलाकर पति को फंदे पर लटका दिया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।