{"_id":"6398c6f588f093274127e273","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-drain-orai-news-knp7333321106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर से लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला
विज्ञापन
जालौन। एक सप्ताह से लापता युवक का शव मलंगा नाले में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कटरा निवासी अब्दुल गफूर का पुत्र अरमान (20) बीते छह दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर तलाश शुरू की।
इधर, मंगलवार की सुबह बिरिया खेड़ा मंदिर जाते समय कुछ लोगों को एक शव मलंगा नाले के उतराता नजर आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पुल में फंसे शव को बाहर निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के बहाव के चलते शव बाहर नहीं निकला सका।
विज्ञापन
तब जेसीबी की मदद से शव का बाहर निकलवाया गया। शव बाहर आने के बाद पिता ने उसकी शिनाख्त अरमान के रूप में की। पिता अब्दुल गफूर ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से कमजोर था। वह उसे अक्सर वह घर में ही रखते थे। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।